पाटण (गुजरात) – सांप्रदायिक हिंसा की एक बड़ी खबर गुजरात के पाटण से आ रही है जहाँ हिंसा में 2 लोगो की मौत हो गयी है तथा 10 अन्य लोग घायल हो गये है जबकि लगभग 50 से अधिक घरों के जलाये जाने की खबर है इसके साथ साथ घरो के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया है.gujarat
पाटण के पुलिस सुपरीटेनडेंट आश्विन चौहान के अनुसार शनिवार की शाम को वादावली गाँव के विद्यार्थियों के बीच हुई मामूली सी कहासुनी ने बड़े झगडे का रूप ले लिया और देखते ही देखते आसपास के 3 गाँवों के लोग एकत्र होकर एक धर्म विशेष के लगभग 50 घरों को जलाने लगे.gujarat

दंगाई भीड़ ने पहले 50 से अधिक घरों में जमकर लूटपाट की और इसके बाद घरो को आग के हवाले कर दिया जबकि 2 दर्जन से अधिक वाहनों को फूंक डाला. इस हिंसा में दो लोगो की मौत हो गयी है जिनमे से एक पुलिस की फायरिंग में मारा गया है.
gujarat



















