आज 5 जून को दूसरी बार मलिहाबाद के बख़्तियार नगर में मोहम्मद शारिक खा़न मेमोरियल ट्रस्ट ने बेग आई सेंटर
लखनऊ के साथ मिलकर एक फ्री आई कैम्प आयोजन किया . कई बार के प्रधान रह चुके यूसुफ़ साहब की मदद से हुये इस कैम्प मे शहर के मशहूर आई सर्जन डा. असलम बेग, डा. मोहम्मद तारिक़ डा. सईद अहमद ने मरीज़ देखे .लगभग 110 मरीज जिनमे सभी वर्गो के मरीज़ थे पर अथिकतर बहुत ही निम्न आय वर्ग के थे और जिनके लिये इलाज और चश्मा ख़रीदना मुश्किल था उनके लिये ये कैम्प बड़ी राहत थी. सभी मरीज़ों को दवाइयां और चश्मे निशुल्क बाटे गये. सोशल और वीमेन कारकुन ताहिरा हसन और रुबीना मुर्तज़ा भी इस कैम्प मे मौजूद थीं उन्होने जांच के लिये पहुची महिलाओं से उनकी रोज़मर्रा की सामाजिक और घरेलू परेशानियों पर बातचीत की और सुझाव दिये . डा. बेग के साथ उनकी टीम के डा. शिवांक, डा. नौशीन ,रुबी .शीबा ,संजय और दीपक भी मौजूद थे . हर महीने के पहले इतवार को यह कैम्प लगा करेगा.



















