समारा ऐरेना में खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत से ही इंग्लैंड ने गेंद पर नियंत्रण बनाने में अधिक विश्वास दिखाया और स्वीडन के मिडफील्डर एवं फारवर्ड खिलाड़ियों का लगातार परेशानी में डाले रखा.
19वें मिनट में रहीम स्टर्लिग ने बॉक्स के बाहर दाईं छोर पर विपक्षी टीम के डिफेंडर को छकाते हुए स्ट्राइकर हैरी केन को गेंद पास की लेकिन इंग्लैंड के कप्तान अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए.
केन के इस असफल प्रयास के दो मिनट बाद इंग्लैंड के मिडफील्डर जेसे लिंगार्ड ने दाएं छोर से गोल की ओर शॉट लगाया, जिस पर स्वीडन के गोलकीपर रोबिन ओल्सन ने बेहतरीन बचाव किया.
30वें मिनट में इंग्लैंड को कॉर्नर मिला और एश्ले यंग के क्रॉस पर हेडर से शानदार गोल करते हुए डिफेंडर हैरी मेग्वायर ने अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया.
पहला हाफ समाप्त होने से एक मिनट पहले स्टर्लिंग को इंग्लैंड की बढ़त को दागुना करने का मौका मिला लेकिन वह बॉक्स में ओल्सन को छकाने में कामयाब नहीं हो पाए.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


