उन्होंने यमन में हैज़े के सक्रमण को ‘जैविक आतंकवादी साज़िश’ का नाम देते हुए इसके पीछे अमरीका, सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन का हाथ बताया।
शरफ़ लुक़मान ने बल दिया कि इस देश में बहुत तेज़ी से संक्रमित होने वाली बीमारियों में ख़ास तौर पर हैज़ा फैलने के पीछे सऊदी अरब की हवाई बम्बारी सीधे ज़िम्मेदार है।
यमनी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सऊदी युद्धक विमानों ने अकसर ज़हरीली गैसें छोड़ीं जो आस-पास के वातावरण में घुली और फिर बारिश के रूप में नीचे आयी जिससे भूमिगत जलस्रोत दूषित हुए।
उन्होंने बल दिया कि यमन में किसी क्षेत्र में सऊदी जेट फ़ाइटर की बम्बारी के 10 दिन बाद बच्चों में हैज़े के लक्ष्ण ज़ाहिर होते हैं।
Pages: 1 2


















