नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने फायरिंग की। जामिया इलाके के पास एक सनकी युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया।

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, हमलावर अपना नाम पुलिस से गोपाल बता रहा है। साथ ही खुद को रामभक्त भी बता रहा है।
पुलिस हमलावर के दावे की जांच कर रही है। घायल छात्र की पहचान शादाब के तौर पर हुई है। वह जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर विरोध तेज हो गया है। देशभर में कई नेता और स्टूडेंट अलग-अलग जगह रैलियां कर लोगों को इस कानून का विरोध करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
Outside Jamia right now!! An unidentified man just shot at a Mass communication student who is now at the Holy Family hospital. The man taken into police custody.
What is happening!!! #golimaro?#CAA pic.twitter.com/xGTNTuM9Ww— Yusra Husain (@yusrahusain) January 30, 2020
यूपी वार्ता पर छपी खबर के अनुसार, दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल, बिहार में लगातार प्रदर्शन देखा जा रहा है, जामिया से एक तस्वीर अभी सामने आई है।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1222843680035196928?s=20
दरअसल जामिया के छात्रों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक मार्च निकाला है। इस मार्च में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए हैं। लेकिन भीड़ में अचानक लोग के बीच हड़कंप तब मचा जब अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी।
दिल्ली में एक युवक द्वारा निष्क्रिय पुलिस के सामने लोगों पर गोली चलाने की घटना बेहद निंदनीय है. आज के सत्ताधारी जिस प्रकार समाज को नफ़रत से भर रहे हैं, ये उसी का दुष्परिणाम है.
आज राजनीति द्वारा पोषित घृणा से भटक रहे युवाओं व ख़ुद को बचाना हर ज़िम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है. pic.twitter.com/Ss3fPmYzg8
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 30, 2020
फायरिंग की आवाज सुनते ही वहां पर तैनात पुलिस बल के बीच भी भागा-दौड़ी तेज हो गई। इसके बाद जो तस्वीर सामने आई वो वाकई आपको हैरान कर देगी।
Meet the real #TukdeTukdeGang
. As Bapu would have said Hey Ram. #Jamia pic.twitter.com/SnW6l7mlhR— barkha dutt (@BDUTT) January 30, 2020
भीड़ में एक युवक फायरिंग कर रहा था। जिसमें एक प्रदर्शनकारी को गोली भी लगी है। यहां तक कि गोली लेकर युवक बीच सड़क पर ललकारता हुआ दिखाई दे रहा था।
खबरों के अनुसार काफी मशक्कत के बाद गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
#jamia #caa #delhi #shaheenbagh


















