अली हसनैन आब्दी फ़ैज़
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा विफल है मोदी सरकार केंद्र सरकार पर कोरोना वायरस संकट से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और कहा कि देश अब ‘कोरा संबोधन’ नहीं, बल्कि ठोस समाधान चाहता है। पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक बयान जारी कर कहा,
कांग्रेस ने कहा कि 24 मार्च, 2020 को मोदी ने कहा था कि महाभारत का युद्ध 18 दिन चला था और कोरोना से युद्ध जीतने में 21 दिन लगेंगे। लेकिन 210 दिन बाद भी समूचे देश में ‘कोरोना महामारी की महाभारत’ छिड़ी है,
BJP के कोरोना वैक्सीन के वादे पर राहुल गांधी का तंज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त उपलब्ध कराने के भाजपा के चुनावी वादे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भारत सरकार ने कोविड के टीके तक पहुंच की रणनीति की घोषणा कर दी है और अब लोग इसे हासिल करने की जानकारी के लिए राज्यवार चुनाव कार्यक्रमों पर गौर कर सकते हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन बाकी है. राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार में जान फूंक दी है और इसी कड़ी में आज दिग्गज चुनावी मैदान में कूद रहे हैं. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सासाराम में अपनी पहली सभा की, इस दौरान पीएम के साथ नीतीश कुमार भी रहे. पीएम ने यहां राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
1.पीएम मोदी ने कहा कि जितने सर्वे हो रहे हैं, जितनी रिपोर्ट आ रही है, सभी में ये ही आ रहा है- बिहार में फिर एक बार, NDA सरकार बनने जा रही है। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है, ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे।
2.उन्होंने कहा कि- जिन लोगों ने सरकारी नियुक्तियों के लिए बिहार के नौजवानों से लाखों की रिश्वत खाई, वो फिर बढ़ते हुए बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं। आज बिहार में पीढ़ी भले बदल गई हो, लेकिन बिहार के नौजवानों को ये याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे?
3.पीएम मोदी ने कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है, ये लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं। देश ने किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया तो ये बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खुलकर मैदान में हैं।
4. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मंडी और MSP तो बहाना है, असल में दलालों और बिचौलियों को बचाना है। लोकसभा चुनाव से पहले जब किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे देने का काम शुरु हुआ था, तब इन्होंने कैसा भ्रम फैलाया था। जब राफेल विमानों को खरीदा गया, तब भी ये बिचौलियों और दलालों की भाषा बोल रहे थे।
5.उन्होंने कहा कि जब-जब, बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है, तब-तब ये तिलमिला जाते हैं, बौखला जाते हैं। आज हालत ये हो गई है कि ये लोग भारत को कमजोर करने की साजिश रच रहे लोगों का साथ देने से भी नहीं हिचकिचाते।
6. पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने का इंतजार देश बरसों से कर रहा था या नहीं। ये फैसला हमने लिया, एनडीए की सरकार ने लिया। लेकिन आज ये लोग इस फैसले को पलटने की बात कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो आर्टिकल-370 फिर लागू कर देंगे।
7.पीएम ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि इन लोगों को आपकी जरूरतों से कभी सरोकार नहीं रहा। इनका ध्यान रहा है अपने स्वार्थों पर, अपनी तिजौरी पर।यही कारण है कि भोजपुर सहित पूरे बिहार में लंबे समय तक बिजली, सड़क, पानी जैसी मूल सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया।
8.प्रधानमंत्री ने कहा बिहार के विकास की हर योजना को अटकाने और लटकाने वाले ये लोग हैं जिन्होंने अपने 15 साल के शासन में लगातार बिहार को लूटा। आपने बहुत विश्वास के साथ सत्ता सौंपी थी लेकिन इन्होंने सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बना लिया।
9.उन्होंने आगे कहा कि जब बिहार के लोगों ने इन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया, नीतीश जी को मौका दिया तो ये बौखला गए। इसके बाद दस साल तक इन लोगों ने यूपीए की सरकार में रहते हुए बिहार पर, बिहार के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला।
10.पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र के बहुत से युवा एंट्रेंस एग्जाम के लिए बड़े शहरों का रूख करते हैं। जिससे उनका समय, ऊर्जा और धन तीनों बर्बाद होता था। अब देश में अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की सुविधा मिलने से युवा साथियों की परेशानी कम होगी।
चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। इधर, अपने बिहार में चुनावी दौरे से पहले गुरुवार शाम को पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि बिहार के अपने भाइयों और बहनों के बीच रहने का अवसर मिलेगा। सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित करूंगा। इस दौरान एनडीए के विकास के एजेंडे को जनता-जनार्दन के सामने रखूंगा और उनसे अपने गठबंधन के लिए आशीर्वाद मांगूंगा।
पीएम मोदी ने कहा कि जब उनको सत्ता से बेदखल किया गया तो ये लोग बौखला गए. राजद ने दस साल तक यूपीए सरकार का हिस्सा रहते हुए बिहार के लोगों पर गुस्सा निकाला. राजद ने नीतीश जी के दस साल बेकार कर दिए, बाद में जब 18 महीने की सरकार बनी तो परिवार ने क्या-क्या खेल किया सबको पता है. जब नीतीश जी इस खेल को समझ गए तो उन्होंने सत्ता छोड़ने का फैसला लेना पड़ा, बिहार के भविष्य के लिए हम फिर नीतीश जी के साथ आए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे पीएम बनने के बाद बिहार और दिल्ली सरकार ने तीन साल तक मिलकर काम किया है, अब हमारी सरकार आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में जुटे हैं.
एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी ने देश का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की और अपने बयान में कहा कि हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया, लेकिन अब ये लोग इसे पलटना चाहते हैं. विपक्ष कह रहा है कि सत्ता में आने पर फिर से अनुच्छेद 370 को लागू कर देंगे. पीएम ने कहा कि ये लोग किसी की भी मदद ले लें, लेकिन देश अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगा.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया जिसमें चुनाव में जीतने के बाद बिहार के हर व्यक्ति को कोरोना का टीका मुफ्त देने का वादा किया है. जिसके बाद इसे लेकर बिहार में बवाल मचा है. शिवसेना नेता संजय राउत ने इसपर तंज कसा है.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने गुरुवार को अपना चुनावी मेनिफेस्टो अर्थात चुनावी घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें पार्टी ने बिहार की जनता से 11 वादे किए हैं. इनमें से एक वादे को लेकर बवाल मचा है. बीजेपी ने चुनाव में जीत के बाद बिहार में हर किसी के लिए फ्री कोरोनावायरस वैक्सीन देने का वादा किया है. बीजेपी के इस वादे पर वैक्सीन को राजनीतिक एजेंडा के लिए इस्तेमाल करने के सवाल उठने लगे हैं.
बिहार में मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की बीजेपी की घोषणा पर विपक्षी पार्टियां लगातार हमला बोल रही हैं. शिवसेना नेता संजय राउत ने तंज कसा है कि पहले जब हम बच्चे थे तब एक घोषणा थी, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ अब एक नई घोषणा मैं देख रहा हूं, ‘तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे’




















