
टीवी न्यूज़ चैनल आज तक के स्टिंग के दिखाया गया है की पुरे परीक्षा केन्द्रों को नक़ल माफिया खरीद रहे है और छात्रों से पैसे लेकर उनको नक़ल कराने का ठेका ले रहे है. चैनल ने कुछ तस्वीरे भी दिखाई जिसमे परीक्षा केंद्र की खिड़कियो के सहारे अपने बच्चो तक नक़ल पहुंचाई जा रही है. कुछ ऐसे केंद्र भी है जहाँ अधिकारियो की सूचना मिलने पर मंदिर की घंटी बजाई जाती है जिससे विधार्थी और अध्यापक सतर्क हो जाये.
नकल की तस्वीरे वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरकत में आ गए है. उन्होंने कड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के 54 परीक्षा केन्द्रों की परीक्षा को रद्द करने का आदेश दे दिया है. इसके अलावा 57 केन्द्रों पर परीक्षा पर रोक लगा दी गयी है. अधिकारियो पर कार्यवाही करते हुए 7 जिलो के अधिकारियो को नोटिस भेजा गया है जबकि 359 लोगो पर एफआईआर भी दर्ज की गयी है.
जिन लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उनमे शिक्षक, अभिवावक और छात्र शामिल है. अभी तक संपन्न हुई परीक्षाओ में करीब 1419 छात्र नक़ल करते हुए पकडे गए है. नक़ल पर नकेल कसने की बात कहते हुए बुधवार को योगी ने कहा की जो भी नक़ल कर रहे है या नक़ल करा रहे है उन्हें ऐसा सबक सिखाया जायेगा की फिर कभी वो ऐसी गलती नही करेगे. इससे पहले सरकार ने दो हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किये है जिस् पर नकल सम्बन्धी शिकायत दर्ज की जा सकती है. ये नम्बर है 0522- 2236760 और व्हाट्सएप नंबर 9454457241.



/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)














