अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है. खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है.
https://twitter.com/SrBachchan/status/1255709029336322048
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है. बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी.
ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल लंबे कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं, कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


