JNU को सेक्स रैकेट का अड्डा कहने वाले राजस्थान के बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार फिर से विवादास्पद बयान दिया है।उन्होंने कहा कि देश में रेप की घटनाओं के लिए नेहरू परिवार ही दोषी है।

अलवर जिले के रामगढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि नेहरू-गांधी परिवार की सभी प्रतिमाएं और मूर्तियां तोड़ देनी चाहिए और सद्दाम हुसैन की तरह जब इनकी मूर्तियां टूंटेगी तो लोग थूकेंगे।
बीजेपी विधायक ने कहा कि देश की सभी समस्याएं जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी की वजह से हैं। इनकी वजह से ही देश में भ्रष्टाचार और बलात्कार बढ़ा है क्योंकि इनके संस्कार भी यही हैं.
बेलगाम हुए आहूजा ने कहा कि इनके परिवार की विजयालक्ष्मी पंडित उस वक्त मुसलमान से शादी करना चाहती थी लेकिन महात्मा गांधी के कहने पर रुक गई थीं।



















