अपराधियों ने सीवान में राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली गैंगस्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिले में तनाव का माहौल है।

पटना, जेएनएन। सीवान जिले के टाउन थाना क्षेत्र के दक्खिन टोला में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने गैंगस्टर और तिहाड़ जेल में बंद राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ की गोली मारकर हत्या कर दी। युसूफ की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वह शहाबुद्दीन के गांव प्रतापपुर का ही रहने वाला था और उनके बेटे के बेहद नजदीकी लोगों में शामिल था।
युसूफ को अपराधियों ने बिल्कुल नजदीक से सीने में गोली मारी, जिसके बाद आनन-फानन में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी हत्या की खबर सुनकर शहाबुद्दीन के परिवार में मातम का माहौल छा गया है।

















