भावेश हाजीखाना का रहने वाला हैं. मुस्लिमों से नफरत के कारण वह हाजीखाना को “हाथीखाना” कहता आया हैं. आज भी उसके घर पर “भारत माता की जय” और “हाथीखाना हिंदू युवा मंच” लिखा हुआ हैं. 2002 में मस्जिद पर हमले के बारे में स्थानीय पुलिस थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर एएफ सिंधी कहते हैं, “ गोधरा ट्रेन हादसे के बाद 28 फरवरी को भावेश पटेल और दो अन्य ने मस्जिद में बम फेंका था. लेकिन अंदर कोई नहीं होने के कारण किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था.
उन्होंने आगे बताया कि शक्तिशाली बम होने के कारण मस्जिद की शीशे की खिड़कियां और फर्श टूट गये थे. हमला करने के बाद भावेश को पकड़ लिया गया था लेकिन बाकी दो भाग गए. जिसके बाद वो दो साल तक जेल में रहा.
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


