संभल: अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने रविवार (02 अप्रैल) को यूपी के संभल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मंच से कई आपत्तिजनक बाते कहीं।

साध्वी प्राची ने तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को सलाह दी कि वो हिंदू लड़कों को ‘आई लव यू’ बोलकर उनसे विवाह कर लें और मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म स्वीकार कर लें। साध्वी ने हिंदू युवकों से कहा कि अपनी बहन बेटी बचाओ और उनकी बहू ले आओ।



















