इण्डियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम और पलक फाउण्डेशन के द्वारा ‘आई फ़ॉर इण्डिया’ कैमपेन चलाई जा रही है। इस कैमपेन के माध्यम से उन सभी लोगों की सहायता की जा रही जो कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुए है। ऐसे हज़ारो लोग है जो बड़े शहरों में मेहनत मज़दूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे ऐसे लोगों का काम ठप हो जाने के कारण बड़ी तादाद में यह लोग बड़े शहरों से लौट रहे है जिनमे महिलाए एवं बच्चे भी शामिल है।

संस्था द्वारा लखनऊ मे 30 मार्च को कमता चौराहा अयोध्या रोड पर ऐसे ही लोगों की सेवा के लिये टीम मौजूद थी जिसने औरतों और बच्चों को दूध वितरित किया। वही आज 31 मार्च को अवध शिल्प ग्राम शहीद पथ पर भारी संख्या मे लोग मौजूद थे जिनको सरकार द्वारा अपने गन्तव्य स्थानों तक भेजने की व्यवस्था की गाई थी। यहां भी इण्डियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के साजिद काज़मी और पलक फाउण्डेशन के काशिफ हसन अपनी टीम के साथ मौजूद थे।
टीम ने महिलाओं और बच्चों को दूध और केला वितरित किया। संस्था ने बताया की यह कैमपेन कोरोना आपदा से पीड़ित लोगों के लिये आगे भी जारी रहेगी।
साजिद काज़मी
चेयरमैन
इण्डियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम
Mobile: 8565001786



















