इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि यदि परमाणु समझौते में आर्थिक वचन पूरे न हुए तो सबको नुक़सान होगा।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने परमाणु समझौते पर अमल के संबंध में पश्चिम के उल्लंघनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि परमाणु समझौते में आर्थिक वचन पूरे न हुए तो सबका नुक़सान होगा।
The 2015 #JCPOA did not require #Iran to halt its use of nuclear energy for power generationhttps://t.co/zEkQWp01yr
— i24NEWS English (@i24NEWS_EN) November 10, 2019
ईरान के विदेशमंत्री ने आस्ताना क्लब में परमाणु अप्रसार और परमाणु निरस्त्रीकरण पैनल में परमाणु समझौते पर अमल के स्तर में कमी का बचाव करते हुए कहा कि यदि परमाणु समझौते में ईरान की अर्थव्यवस्था को सामान्य बनाने के हवाले से जो वचन किए गये थे उन पर अमल किया जाए तो तेहरान सद्भावना का प्रदर्शन करने और परमाणु समझौते पर अमल की ओर लौटने के लिए तैयार है।
https://twitter.com/IribnewsEn/status/1193556923112722434?s=20
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान के साथ अर्थव्यवस्था को सामान्य बनाने का वचन पूरा न किया गया तो तेहरान परमाणु समझौते पर अमल के स्तर को कम करने का क्रम जारी रखेगा।
ईरान के विदेशमंत्री, सोमवार को आस्ताना क्लब की वार्षिक बैठक में भाग लेने और इस देश के अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए सोमवार को क़ज़ाक़िस्तान के लिए रवाना हुए थे।
विदेशमंत्री ने अपने दौरे में कज़ाक़िस्तान के विदेशमंत्री और राष्ट्रपति से भी मुलाक़ात करेंगे।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


