उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी का गला रेत कर हत्या कर दी गई है. वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले है. इस घटना से लखनऊ का माहौल तनावपूर्ण हो गया है..लखनऊ के खुर्शीद बाग स्थित हिंदू समाज पार्टी कार्यालय में चाय पीने आए बदमाशों ने मिठाई के डिब्बे में चाकू और तमंचा लेकर आए थे. उन्होंने हिंदू महासभा के पूर्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया है. घटना में गंभीर रूप से जख्मी कमलेश तिवारी को आननफानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

लखनऊ में दिनदहाड़े कमलेश तिवारी हत्या से लोगों में आक्रोश फैल गया. कमलेश तिवारी के चाहने वाले हत्या के विरोध में हमलावरों पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
कमलेश तिवारी के नौकर सतेंद्र ने बताया हत्याकांड की बताई पूरी कहानी। “मुस्लिम लड़की ,हिन्दू लड़का की शादी की डीलिंग होने की बात आई सामने”
https://twitter.com/SwamiGeetika/status/1185137291544498177?s=20
कमलेश के समर्थकों ने लखनऊ के खुर्शीद बाग कालोनी में दुकानें बंद करा दी हैं. तनाव के माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है.पुलिस टीम सेलफोन की डिटेल खंगालने के साथ ही सर्विलांस की मदद से हमलावरों की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि भगवा कपड़े पहने दो हमलावर हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर कार्यालय में घुसे थे. इसके बाद कमलेश तिवारी पर पिस्तौल और चाकू से हमला बोल दिया और वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए है.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


