पांच राज्यों के नतीजों से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर पद से उर्जित पटेल ने अपना इस्तीफा दे दिया है। काफी दिनों से पटेल और सरकार के बीच तनातनी चल रही थी, जिसमें आखिरकार सरकार का पक्ष भारी रहा, जिसके बाद पटेल को यह अप्रत्याशित कदम उठाना पड़ा। हालांकि पटेल ने कहा है कि उन्होंने बेहद निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है।

पटेल के इस कदम से आरबीआई की स्वायत्ता पर असर पड़ने की संभावना है, क्योंकि सरकार के पास एक तरह से केंद्रीय बैंक का पूरा नियंत्रण चला जाएगा। जिन कारणों से उर्जित पटेल को गवर्नर पद से इस्तीफा देना पड़ा उनमें सरकार द्वारा सेक्शन 7 का इस्तेमाल करने की बात कहना और छोटे उद्योगों के लिए लोन आसान बनाना, कर्ज और फंड की समस्या से जूझ रहे 11 सरकारी बैंकों को कर्ज देने से रोकने पर राहत और शैडो लेंडर्स को ज्यादा लिक्विडिटी देना शामिल है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


