नई दिल्ली। इस बार मानसून आने के बाद से जारी बारिश से 5 राज्यों में आई बाढ़ और वर्षा जनित घटनाओं में अब तक कम से कम 465 लोगों की मौत हो चुकी है। गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक बाढ़ एवं बारिश के चलते महाराष्ट्र में 138, केरल में 125, पश्चिम बंगाल में 116, गुजरात में 52 और असम में 34 लोगों की मौत हुई है।

अतिवृष्टि और बारिश से महाराष्ट्र के 26, पश्चिम बंगाल में 22, असम में 21, केरल में 14 और गुजरात में 10 जिले प्रभावित हैं। एनईआरसी के मुताबिक असम में 10.17 लाख लोग बारिश एवं बाढ़ से त्रस्त हैं, जिनमें से 2.17 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
एनईआरसी के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 12 टीम असम में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। एनडीआरएफ की एक टीम में 45 कर्मी होते हैं। पश्चिम बंगाल में बारिश एवं बाढ़ से कुल 1.61 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में एनडीआरएफ की 8 टीम तैनात की गई हैं।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)

