मशरिक़ न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी न्यूज़ वेबसाइट “सबक़” ने अपनी रिपोर्ट जिसका शीर्षक “दूसरे दौर के आरम्भ के साथ ही… नए हिटलर का घमंड तुर्की को वित्ती और सुरक्षा पतन की तरफ़ ले जाएगा” है में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोग़ान की दोबारा जीत के बारे में लिखा है।
इस सऊदी वेबसाइट ने एर्दोगान को हिटलर बताया, और इस प्रकार उन पर तुर्की में डिक्टेटरशिप का आरोप लगाया है।
इस सऊदी वेबसाइट ने दावा किया है कि क्षेत्र में शत्रु बनाने की एर्दोगान की नीति के कारण लीरा की कीमत गिरी है।
इस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में एक रिपोर्ट को दस्तावेज़ बनाया है जिसको स्काई न्यूज़ अरबी ने जारी किया है।



















