अमरीका ने खुली ग़ुंडागर्दी दिखाते हुए फ़िलिस्तीनी शहर बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देते हुए अमरीकी दूतावास तेल अबीब से बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने की घोषणा की।

बताया जाता है कि कुछ ही दिनों में वह अमरीका का दूतावास बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित कर देंगे। मगर बैतुल मुक़द्दस नगर की ज़ायोनी नगरपालिका ने अभी से सड़कों पर अमरीकी दूतावास का ट्रैफ़िक साइन बोर्ड लगा दिया है।
बैतुल मुक़द्दस के अरनूना मुहल्ले में अमरीकी दूतावास बनाने की योजना है और उस इमारत की ओर जाने वाले रास्तों पर यह साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं।


















