अब विमान में लैपटॉप ले जाने पर लग सकती है रोक, जानिए क्यों… तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) हवाई सुरक्षा समिति ने इस संबंध में प्रस्ताव दिया है.

विमान में यात्रा करते समय आप संभवतः अपने साथ लैपटॉप नहीं ले जा सकेंगे. अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) की हवाई सुरक्षा समिति ने एक प्रस्ताव दिया है, जिसको स्वीकर कर लिए जाने पर लैपटॉप को चेक-इन लगेज में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है.
प्रस्ताव के तहत विमान में ले जाने वाले सामानों में आग लगने के खतरे को देखते हुए लैपटॉप पर प्रतिबंध लग सकता है. पिछले हफ्ते ही दिल्ली-इंदौर की उड़ान में एक मोबाइल फोन फटने के कारण अफरा-तफरी मच गई थी. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए विमान के क्रू मेंबर तैयार नहीं थे. अब ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए क्रू मेंबर्स को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है.



















