नई दिल्ली: हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के चयन में पारदर्शिता लाने की कोशिश में यूपी सरकार आवेदन प्रोसेस को आधार कार्ड से जोड़ने पर विचार कर रही है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा, ‘‘हम हज के लिये आवेदन प्रोसेस को आधार नंबर से जोड़ने पर विचार कर रहे हैं ताकि इस हज करने वाले शख्स के बारे में जानकारी मिल सके कि आवेदक इससे पहले हज कर चुका है या नहीं।




















