अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरियाई सेना को लैस करने के संबंध में रूस को चेतावनी दी है।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बराक ओबामा ने शुक्रवार को अमेरिकी सैनिकों से भेंट में कहा कि रूस को चाहिये कि वह सीरिया के लिए हथियार भेजकर आईएसआईएल के साथ युद्ध को जारी न रखे।
साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि सीरिया के प्रति रूसी सहायता आईएसआईएल के ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के जारी रहने की दिशा में रुकावट नहीं बनेगी और
रूसी सहायता का परिणाम केवल यह होगा कि सीरिया की स्थिति के बारे में रूस और अमेरिका के मध्य सहमति नहीं बन पायेगी।
यह ऐसी स्थिति में है कि जब रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने शुक्रवार को मॉस्को में एक प्रेस कांफ्रेस में सीरिया को रूस द्वारा भेजी जानी वाली सैनिक सहायता के बारे में बल देकर कहा कि सीरिया में रूसी सैनिकों की उपस्थिति का उद्देश्य सीरियाई सैनिकों का प्रशिक्षण और इसी प्रकार सीरियाई सैनिकों को रूसी हथियारों को चलाने की शैलियों को सिखाना है।




















