आम आदमी पार्टी अपने आंतरिक कलह से उबरकर मोदी सरकार के प्रति हमलावर हो रही है। दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ में भी आम आदर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी की चुप्पी पर मांग उठायी।

यूपी की राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने मोदी की चुप्पी पर मांग उठायी।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार ने पूछा कि हर विषय पर बोलने वाले प्रधानमंत्री अपनी कैबिनेट की मंत्रियों सुषमा स्वराज और स्मृति ईरानी पर चुप क्यों हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओ ने कहा कि मोदी को तत्काल इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए कि वह राजस्थान की मुख्यमंत्री वस़ुंधरा राजे के ललित मोदी कांड पर किसी प्रकार की सफाई क्यों नहीं दे रहे हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी की नियत पर सीधा हमला करते हुए सुषमा स्वराज,स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे सिंधिया को अपने पद से बर्खास्त करने की बात कही।
۔


















