इसलिए नहीं दिया डाइट कोकसैकड़ों लोगों ने अमेरिका की यूनाईटेड एअरलाइंस के बहिष्कार करने की बात कही है। एअरलाइंस का बहिष्कार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उसके स्टाफ ने एक मुस्लिम यात्री को डाइट कोक नहीं दिया।
उन्हें यह डर था कि यात्री बिना खुले हुए कैन को हथियार के रुप में इस्तेमाल कर सकती है।मामला शिकागो का है जहां तहेरा अहमद यूनाइटेड एअरलाइंस के विमान में यात्रा कर रही थी।
यात्रा के दौरान उन्होंने डाइट कोक की मांग की जिसके जवाब में उन्हें कहा कि ‘मुझे माफ कर दीजिए मैं आपको बिना खुला हुआ कैन नहीं दे सकते, इसलिए आपके लिए कोई डाईट कोक नहीं है।’



















