नई दिल्ली, भारत का मोस्टवांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम को पकड़ने के लिए की जा रही पीएम नरेन्द्र मोदी की मेहनत अब रंग ला रही है। पीएम के दुबई दौरे के बाद यूएई सरकार हरकत में आ गई है और दाऊद पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। यूएई सरकार पिछले हफ्ते से दाऊद की प्रॉपर्टी सीज करने में जुटी गई है। यूएई सरकार ने दाऊद की 50 से ज्यादा संपत्तियों की लिस्ट तैयार की है जिनमें से कई को जब्त किया जा रहा है।
गौरतलब है कि भारत ने दुबई में दाऊद के धंधों से जुड़े सबूतों की रिपोर्ट बनाई थी। पीएम मोदी जब यूएई यात्रा पर गये थे तो उन्होंने 200 पन्नों की यह रिपोर्ट वहां की सरकार को सौंपी थी। इसके बाद यूएई ने भी आतंक के खिलाफ लड़ाई पर प्रतिबद्धता जताई थी। और अब दाऊद की संपत्ति जब्त करने का फैसला भारत की कूटनीतिक जीत बतायी जा रही है।
बताते चले कि केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड ने रविवार को एक समाचार चैनल पर बातचीत करते हुए कहा था कि भारत के दुश्मन जहां कहीं भी हो, उसे यह नहीं सोचना चाहिए कि भारत उसके बारे में कुछ नहीं सोच रहा है। यह पूछने पर कि मोदी सरकार के 15 महीने बीत गए लेकिन पाकिस्तान में शरण लिए भगोडों के खिलाफ कुछ नहीं किया गया, बजाय डोजियर तैयार करने के, इस पर उन्होंने कहा कि साम, दाम, दंड, भेद सभी तरीकों का उपयोग किया जाएगा।





/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













