भारत के जानेमाने अभिनेता गिरीश कर्नाड को जान से मारने की धमकी मिली है।
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित नाटककार और अभिनेता गिरीश कर्नाड को धमकी मिली है कि उन्हें भी कुलबर्गी की तरह जान से मार दिया जाएगा। कर्नाड को धमकी दी गई है कि उनका भी वही हाल होगा जो कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी का हुआ था। चंद्रा नाम के एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्वीट करके यह धमकी दी है। हालांकि इस व्यक्ति ने अपना ट्वीट हटा लिया था। गिरीश कर्नाड के ख़िलाफ़ भाजपाइयों ने बुधवार को कर्नाटक में जगह-जगह प्रदर्शन किये।
ज्ञात रहे कि प्रसिद्ध नाटककार गिरीश कर्नाड ने मंगलवार को बेंगलुरु में कहा था कि 18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान अगर हिंदू होते तो उन्हें मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के समान दर्जा मिलता। कर्नाड ने मांग की थी कि बेंगलुरु के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखा जाए।
ध्यान योग्य है कि कर्नाटक सरकार, 18वीं शताब्दी में मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान की 265वीं जयंती मना रही है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े आरएसएस एवं वीएचपी जैसे इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। टीपू सुल्तान को आरएसएस ने सबसे असहिष्णु शासक क़रार दिया है। टीपू सुल्तान की जयन्ती के विरोध में आरएसएस और कई अन्य हिंदू संगठन कर्नाटक में प्रदर्शन कर रहे हैं।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


