नई दिल्ली :बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव में वोटों के ट्रांसफर को लेकर जो सवाल उठाए हैं, उससे उत्तर प्रदेश में सपा बसपा गठबंधनों के आगे जारी रहने पर संकट के बादल दिखने लगे हैं ।बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यादव वोट बीएसपी के पक्ष में ट्रांसफर नहीं हुए हैं

इसलिए बीएसपी अब उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव में अकेले लड़ेगी. इस खबर के बाद माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में दरार पड़ गई है.
मायावती ने यह भी दावा किया कि मुस्लिम 100 % वोट हमको मिले हैं
मायावती ने दिल्ली में आज बीएसपी नेताओं की बैठक बुलाई थी. इस बैठक से बड़ी ख़बर आ रही है. मीटिंग में मायावती ने जो कहा वो एसपी-बीएसपी गठबंधन के लिए शुभ संकेत नहीं हैं ।
मायावती ने आज पार्टी बैठक में ऐलान किया कि प्रदेश में रिक्त हुई विधानसभा की सभी ग्यारह सीटों पर पार्टी उतारेगी प्रत्याशी
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष आरएस कुशवाहा को उत्तराखंड राज्य प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर एमएल तोमर को नया प्रभारी बनाया गया है। बसपा सुप्रीमो ने उड़ीसा-गुजरात के प्रभारी पद से छट्टू राम को हटाकर बिहार-झारखंड का प्रभारी बनाया है।
मुनकाद अली को राजस्थान प्रभारी पद से हटा दिया गया है। पूर्व सांसद डा. बलिराम को बिहार राज्य के द्वितीय प्रभारी पद से हटाया गया। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह को झारखंड राज्य प्रभारी पद से हटा दिया गया है। रामअचल राजभर को गुजरात के साथ महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है। उनसे बिहार राज्य का प्रभार वापस ले लिया गया है। मायावती ने कल मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा राज्य प्रभारियों के साथ बैठक कर अपेक्षा से खराब प्रदर्शन की वजहों पर चर्चा की।


















