प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, ब्रिगेडियर जनरल अज़ीज़ नासिरज़ादे का कहना है कि ईरानी सेना हर प्रकार के ड्रोन बनाने में सक्षम है और प्रतिबंधों के बावजूद ईरानी सेना ने यह कर दिखाया है।

ईरानी वायु सेना (IRIAF) के कमांडर का कहना है कि लड़ाकू ड्रोन के निर्माण में ईरान दुनिया की शीर्ष पांच शक्तियों में से एक है।
ईरानी वायु सेना के कमांडर का कहना था कि ईरान की वायु सेना क्षेत्र और विश्व की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है और प्रतिबंधों का इस पर कोई असर नहीं हुआ है।

ब्रिगेडियर जनरल अज़ीज़ नासिरज़ादे ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान, ईरान ने रक्षा क्षेत्र में लम्बी छलांग लगाई है और ज़रूरत के हथियारों एवं सैन्य उपकरणों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है।
ईरान का कहना है कि उसकी सैन्य शक्ति किसी भी देश के लिए ख़तरा नहीं है, बल्कि यह सिर्फ़ ईरानी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए है।
अभी हाल ही में इस्लामी क्रांति की सफलता की 40वीं वर्षगांठ की पूर्व संधिया पर ईरानी वायु सेना ने एक बड़े ड्रोन विमान ख़ोदकार का अनावरण किया था।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


