लास वेगास: अपनी आलीशान जीवन शौली के लिए मशहूर अमेरिका के लास वेगास शहर में रविवार रात एक संगीत समारोह में हुई गोलीबारी में 58 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
घायलों में से कईयों की हालत गंभीर बताई गई है. आधुनिक अमेरिकी इतिहास में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे घातक घटना है. वहीं इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने कहा कि हत्याओं के लिये जिम्मेदार शख्स उनका एक ‘सैनिक’ था लेकिन एफबीआई का कहना है कि उसे ऐसे किसी संबंध के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


