30 जून को जापान में एक ट्रेन में आत्महत्या करने वाले एक पुरुष ने खुद को आग लगा ली जिससे उस व्यक्ति समेत दो लोगों की मौत हो गई, इसके साथ ही इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, इन लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
वर्तमान तक जापान में चीनी दूतावास ने इस घटना में चीनी लोगों के घायल होने पर कोई समाचार जारी नहीं किया है। चीनी दूतावास इस घटना पर अपनी नज़र बनाए रखेगा।
रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय समय के मुताबिक 30 जून को 11 बजकर 30 मिनट पर टोक्यो से ओसाका जाने वाली जापान रेलवे की एक ट्रेन में एक पुरुष ने अपने सिर पर तेल डालकर आग लगा ली। इसके बाद ट्रेन में फायर अलार्म बजा और ट्रेन आपातकालीन रूप से रुक गई।
इस घटना के कारण जापान के टोकाईडो क्षेत्र में जापान रेलवे की सभी ट्रेनें अस्थायी बंद हो गईं। संबंधित अधिकारी इस घटना के कारण की खोज कर रहे हैं।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


