नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup India vs Pakistan Toss: भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का न सिर्फ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बल्कि सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इस हाईवोल्टेज मैच का मंच इस बार मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में सजेगा। भारतीय क्रिकेट टीम आज तक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में 6-0 का शानदार रिकॉर्ड है।

विश्वकप (World Cup 2019) में रविवार को क्रिकेट के चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान (India Pakistan) आमने-सामने होंगे। टीम इंडिया मैनचेस्टर के मैदान में विश्वकप मुकाबले में पाक को लगातार सातवीं बार हराने उतरेगी। भारत का विश्व कप में पाक के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड रहा है।
वहीं, दो बार की विजेता भारत ने अब तक विश्व कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का छह बार सामना किया है और हर बार भारतीय टीम को सफलता मिली है। भारत ने 1983 और 2011 में विश्व कप जीता था जबकि पाकिस्तान ने 1992 में यह खिताब जीता था। भारत और पाकिस्तान के बीच 1975, 1979, 1983, 1987 में कोई मुकाबला नहीं हुआ था। पहली बार दोनों टीमें 1992 में भिड़ी थीं और भारत ने अपने पड़ोसी के खिलाफ जीत का जो सिलसिला शुरू किया था, वह आज तक कायम है।
जो जीतेगा टॉस उसके नाम होगा मैच?
ये दोनों टीमें जब भी वर्ल्ड कप में आमने सामने आई हैं तो जीत हमेशा पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की हुई है। भारतीय टीम ने इनमें से 5 बार टॉस जीता और जाहिर है सभी छह मैच भी अपने नाम किए। सिर्फ साल 2003 में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी की थी। बाकि सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और जीत दर्ज की।
ICC WC India vs Pak: जब रात भर सो नहीं पाए थे कोहली, सता रहा था करियर खत्म होने का डर!
भारत vs पाकिस्तान : अब तक का हाल
साल वेन्यू टॉस परिणाम
1992 सिडनी भारत भारत जीता
1996 बैंगलुरु भारत भारत जीता
1999 मैनचेस्टर भारत भारत जीता
2003 सेंचूरियन पाक भारत जीता
2011 मोहाली भारत भारत जीता
2015 एडिलेड भारत भारत जीता
लेकिन क्या कहती है मैनचेस्टर की पिच
ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच हमेशा से गेंदबाजों के लिए अच्छी साबित हुई है। इस स्टेडियम पर 27 से ऊपर की औसत से गेंदबाजी होती है। इंग्लैंड के समयानुसार यह मैच सुबह के 10:30 बजे शुरू होना है और मौसम में थोड़ी ठंडक भी है। इसलिए मैनचेस्टर का विकेट शुरुआत में गेंदबाजों की मदद करेगा लेकिन बाद में इसका मिजाज बदल सकता है।
इस मैदान के पिछले आंकड़े देखें तो पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 27 मैच जीते हैं वहीं, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 18 बार मैच अपने नाम किये। इसका मतलब पहले गेंदबाजी करना ज्यादा फायदेमंद होगा। अगर भारतीय टीम के आंकड़े देखें तो टीम इंडिया ने साल 2018 से 22 मैचों में से 16 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीते हैं। इसलिए आज के मुकाबले में अगर विराट कोहली टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हैं तो हैरानी की बात नहीं होगी।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)



