इस्लामी गणतंत्र ईरान की हमेशा से यह विशेषता रही है कि इस देश की जनता के किसी भी प्रकार के अधिकारों को अगर कोई छीनने या चोरी करने का काम करता है तो क़ानून उसे कड़ी से कड़ी सज़ा देता है।

समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़ हाल के दिनों में ईरान में वित्तीय भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चल रहा है और इस अभियान के अंतर्गत कुछ समय के भीतर कई लोगों को फांसी पर लटकाया जा चुका है। इस बीच ईरान में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर अपराध में शामिल एक और हाई प्रोफ़ाइल आरोपी को फांसी पर लटका दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार “हमीद रज़ा बाक़री दरमनी” ग़ैर-क़ानूनी तरीक़ो से अंजाम दिए जाने वाले कई बड़े वित्तीय मामलों में संलिप्त रहा है। शुक्रवार को दरमनी द्वारा राष्ट्र के साथ किए गए धोखा धड़ी के मामले में उसको देश की अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई। फांसी पर लटकने वाले अपराधी को ईरान में “सुलताने क़ीर” अर्थात तारकोल के सुलतान के नाम से जाना जाता था।
हमीद रज़ा बाक़री दरमनी ने ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से संगठन बनाकर अलग-अलग बैंकों, वित्तीय संस्थानों और तेल कंपनियों का कई अरब रियाल हड़प कर गया था। दरमनी उर्फ़ सुलताने क़ीर को मिली फांसी की सज़ा, भ्रष्टाचार विरोधी उसी अभियान का भाग है जिसके तहत कई लोगों को फांसी की सज़ा दी जा चुकी है



















