ईरान के साथ फ़ुटसाल मुक़ाबले में भारी पराजय के बाद सऊदी अरब ने नेशनल फ़ुटसाल टीम ही भंग कर दी।

सऊदी अरब की नेशनल फ़ुटसाल टीम का मुक़ाबला ईरान की फ़ुटसाल टीम से हुआ जिसमें सऊदी अरब की टीम 15-1 से हार गई। इस पराजय का सऊदी अरब के स्पोर्ट्स अधिकारियों को इतना सदमा हुआ कि उन्होंने तानाशाही क़दम उठाते हुए फ़ुटसाल टीम को ही भंग कर दिया।
ईरानी छात्रों की समाचार एजेंसी ईसना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के स्पोर्ट्स अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में ईरान की फ़ुटसाल टीम के खेल की तारीफ़ की और लिखा कि ईरान की टीम के शानदार प्रदर्शन और 15-1 से उसकी जीत का नतीजा यह निकला कि सऊदी अरब की नेशनल फ़ुटसासल टीम ही भंग कर दी गई।
हाल ही में दोनों टीमों का मुक़ाबला हुआ था जिसमें सऊदी अरब की टीम को भारी पराजय का मुंह देखना पड़ा था।














