अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आज 5.9 तीव्रता का तेज भूकंप आया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई ‘नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी’ के अनुसार, सुबह आठ बज कर करीब 21 मिनट पर निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में आए भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। Earthquake
बहरहाल, यह भूकंप इतना तेज नहीं था कि सुनामी की चेतावनी जारी की जाए।
भारत के पास एक समर्पित सुनामी चेतावनी केंद्र है जो भूकंप आने पर राज्यों और समीपवर्ती देशों को सुनामी के संबंध में अलर्ट जारी करता है।
भूकंप से जान माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है।



















