माली की राजधानी बमाको में रैडिसन ब्लू होटल में दो लोगों ने 140 मेहमानों और 30 कर्मियों को बंधक बना लिया है। शुक्रवार को एक स्टेटमेंट जारी कर होटल ने यह जानकारी दी। चैनल NDTVIndia के मुताबिक, कहा जा रहा है कि इस होटल में दो संदिग्ध आतंकी घुसे हुए हैं।
कंपनी ने कहा- द रेजीडर होटल ग्रुप (The Rezidor Hotel Group).. को उसके होटल में आज यानी 20 नवंबर 2015 को बंदूकधारियों द्वारा लोगों को बंधक बनाए जाने की जानकारी है। हमारी जानकारी के मुताबिक, दो लोगों ने 140 मेहमानों और 30 कर्मियों को बंधक बनाया हुआ है।
लंदने जारी इस स्टेटमेंट में कंपनी ने कहा- हमारी सुरक्षा टीमें और कॉरपोरेट टीम स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि किसी प्रकार के सुरक्षा संबंधी निर्देश के तहत सहयोग कर सकें।
माली में सिक्यॉरिटी सूत्रों ने कहा कि जिहादियों ने 190 कमरों के इस होटल में गोलीबारी की हुई है। होटल के बाहर से हथियार चलाए जाने की आवाजें सुने जा सकते हैं। यहां सिक्यॉरिटी फोर्सेस ने मोर्चा संभाल लिया है। सिक्यॉरिटी सूत्रों ने एएफपी से कहा- यह सब 7वें माले पर हो रहा है और आतंकवादी गलियारे में फायरिंग कर रहे हैं।


















