नयी दिल्ली 23 जनवरी : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे
किसान संगठनों के नेताओ ने शनिवार को दावा किया कि
- उन्हें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी में ट्रैक्टर परेड की इजाजत मिल गई है।
- पुलिस के साथ बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओ ने संवाददाताओं को बताया कि
- गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी में किसान गणतंत्र दिवस परेड निकला जाएगा।
- किसान नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस के साथ पांच दौर की
- बैठक के बाद ट्रेक्टर परेड निकालने पर सहमति बनी है।
- उन्होंने बताया कि पांच रास्तों से परेड निकली जाएगी।
- यह परेड गण की प्रतिष्ठा बचाने के लिए है।
- श्री यादव ने कहा कि
- पूरे देश से किसान परेड में हिस्सा लेने के लिए आएंगे और दिल्ली के अंदर जायेंगे।
- पुलिस की ओर से परेड को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।
- एक अन्य किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि
- पुलिस के साथ बैठक में पांच रास्तों पर परेड निकालने पर सहमति हुई है
- । किसान दिल्ली की सीमा पर जहां जहां धरना प्रदर्शन कर रहे हैं
- वहां से परेड निकली जाएगी।
- किसान मुख्य रुप से सिंघू, गाजीपुर और टीकरी सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं।
- श्री पाल ने बताया कि परेड शांतिपूर्ण होगा और यह करीब एक सौ किलोमीटर तक जाएगा।
- उन्होंने दावा किया कि परेड में करीब डेढ़ लाख ट्रेक्टर हिस्सा लेगा।
- पंजाब , हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसानों से ट्रेक्टर लेकर राजधानी में आने का आग्रह किया गया है ।
- किसान संगठन पिछले दो माह से कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ और फसलों के नियनूतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने कि मांग
- को
- लेकर राजधानी की सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं।
- सरकार के साथ किसान संगठन ओ की ग्यारह दौर की बातचीत हो चुकी है
- लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका है।