लखनऊ,16 जनवरी: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गुडम्बा क्षेत्र से पुलिस ने फर्जी वीजा बनाकर विदेशों में नौकरी दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनकी महिला सहयोगी और प्रबंधक फरार हो गया।

Symbolic Picture
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि फर्जी वीजा बनाकर विदेश में नौकरी का झांसा देने वाले गिरोह के एक सदस्य शुभम श्रीवास्ताव को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरोह का प्रमुख कार्यालय प्रबंधक विशाल सिंह और इन की महिला सहयोगी फरार है।
उन्होंने बताया कि इन लोगों ने गुडम्बा में किराये के मकान में अपना कार्यालय बना रखा है। पुलिस ने गिरफ्तार शुभम के पास से फर्जी वीजा और अन्य कागजात बरामद किए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उन लोगों बारे में पुलिस अन्य जिलो से पता लगा रही है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।