नयी दिल्ली: दिल्ली-मुंबई राजधानी स्पेशल के समय में बदलाव किया गया है
जिससे अब लोग कम समय में राष्ट्रीय राजधानी से देश की आर्थिक राजधानी का सफर तय कर सकेंगे।
- मध्य रेलवे ने गुरुवार को बताया कि सफर के समय में कमी के साथ ही ग्वालियर में इसका अतिरिक्त हॉल्ट दिया गया है।
- दिल्ली के निजामुद्दीन से शाम 4.55 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11.15 बजे मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन पहुँचेगी।
- पहले इसके मुंबई पहुँचने का समय 11.50 बजे था।
- इस प्रकार दिल्ली से मुंबई जाने वाले यात्रियों के 35 मिनट बचेंगे।
- इसी प्रकार वापसी में यह शाम 4.10 बजे की बजाय अब शाम चार बजे सीएसएमटी से रवाना होगी
- और अगले दिन 11 बजे की बजाय 9.55 बजे निजामुद्दीन पहुँचेगी।
- इस प्रकार मुंबई से दिल्ली की यात्रा में 55 मिनट की बचत होगी।