ताइवान की राजधानी ताइपे के बाहरी हिस्से में आज कुल 58 यात्रियों को लेकर जा रहा एक यात्री विमान नदी में गिर गया। टेलीविजन की खबरों के अनुसार, हादसे के बाद 17 लोगों को बचा लिया गया है और दर्जनों लोग अभी भी विमान के अंदर फंसे हैं।
ताइवान में एक यात्री विमान के क्रैश हो जाने की खबर है। प्लेन क्रैश होकर राजधानी तैपई के बाहर एक नदी मे गिरा। ताजा जानकारी मिलने तक दस लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि बाकी लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। क्रैश होने के समय विमान में 58 लोग सवार थे।
प्लेन ट्रांस एशिया ATR 72-600 घरेलू उड़ान पर था। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन क्रैश होकर पहले एक पुल से टकराया और फिर नदी में जा गिरा। बचावकर्मी विमान में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।