लखनऊ. शनिवार को लखनऊ में हुए समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दैनिक भास्कर यूपी ऑनलाइन एडिशन dainikbhaskar.com/up का लोकार्पण किया। देश के सबसे बड़े हिंदीभाषी प्रदेश की खबरें और उनका सटीक विश्लेषण पूरी दुनिया में फैले यूजर्स को तत्काल उपलब्ध हो, यह संभव बनाने के लिए लखनऊ में अलग से एक संपादकीय टीम बनाई गई है।
देश के सबसे बड़े मीडिया समूह के एडिशन के लोकार्पण के मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि दैनिक भास्कर के ऑनलाइन एडिशन से अब पूरे प्रदेश की खबरें तत्काल मिलेंगी। भास्कर समूह को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आप नंबर वन हैं और हमेशा नंबर वन बने रहेंगे।
लॉंचिंग के मौके पर दैनिक भास्कर डिजिटल के सीओओ ज्ञान गुप्ता ने बताया कि ‘हम कल की खबर आज और आज की खबर अभी’ देते हैं। इसके लिए पूरे यूपी में संवाददाताओं की टीम का गठन किया गया है। यह टीम हर शहर से रियल टाइम न्यूज आप तक पहुंचाएगी। खबरों के सटीक विश्लेषण के लिए वरिष्ठ पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों का एक पैनल भी बनाया गया है।